समर वेकेशन होमवर्क में अव्वल रहे आयांस व अमृता, गोल्ड मेडल से हुए सम्मानित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। समर वेकेशन के दौरान दिए गए गृहकार्य को पूरा कर सबसे पहले विद्यालय में जमा एवं सत्यापित कराकर आयांस विश्वकर्मा और अमृता विश्वकर्मा ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार आयांस विश्वकर्मा कक्षा यूकेजी (UKG) के छात्र हैं, जबकि अमृता विश्वकर्मा कक्षा 6 की छात्रा हैं। दोनों ने मात्र पांच दिनों के भीतर अपना समस्त  गृहकार्य पूर्ण कर विद्यालय में प्रस्तुत कर दिया। विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और परिश्रम को देखते हुए विद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम अवधि में कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य पूरा करना अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे छात्र-छात्राएं अन्य बच्चों के लिए भी उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

जीडी नेशनल स्कूल धनहा नायक विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों के माता-पिता को भी बधाई दी और कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सम्मान समारोह के दौरान छात्रा अमृता विश्वकर्मा ने कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है। उनके इस संकल्प की सभी शिक्षकों ने सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *