बिना कागजात और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, लोगों से यातायात नियम पालन की अपील
महराजगंज। त्योहारों के मद्देनजर श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य चौराहों और सड़कों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, हेलमेट और अन्य आवश्यक कागजात की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई, जबकि कुछ वाहनों का चालान भी किया गया।
इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की, ताकि त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और बिना जरूरी कागजात के वाहन लेकर सड़क पर न निकलें।

