जी.डी. नेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज। विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत धनहा नायक स्थित जी.डी. नेशनल स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई।


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक इंजीनियर चन्दन गुप्ता, अकादमी निदेशक ए.के. सर, प्रधानाचार्य उमाशंकर त्रिपाठी सहित शिक्षक जितेंद्र, विपिन, निकिता, मनोरमा, विभा आदि मौजूद रहे। सभी ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *