श्यामदेउरवां में मेडिकल स्टोर पर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी रंगे हाथ धराया

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/महराजगंज : रविवार दोपहर श्यामदेउरवां कस्बे के मोहम्मद रोड पर स्थित सुनील धर दुबे के मेडिकल स्टोर पर चोरी की घटना को दुकानदार ने तत्परता दिखाकर नाकाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के पिपराइच क्षेत्र के महरी निवासी दुबे किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच एक युवक ने काउंटर से सात हजार रुपये उड़ा लिए। दुकानदार के लौटते ही आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वारिस, निवासी पकड़ी बिशुनपुर, थाना घुघली बताया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी की बाइक जब्त कर ली गई है और उसे शांति भंग की धारा में न्यायालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *