प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पनियरा से शुरू हुआ “समस्या समाधान मिशन”

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। पनियरा विकास खंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक अनोखी पहल का आगाज़ हुआ। प्रमुख पनियरा एवं प्रमुख संघ महराजगंज के अध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ल ने “समस्या समाधान गोष्ठी” नामक मिशन की शुरुआत की।

इस पहल के तहत खंड विकास अधिकारी हर सप्ताह ग्राम प्रधानों, सचिवों और तकनीकी सहायकों के साथ बैठकर विकास कार्यों की बाधाओं पर मंथन करेंगे और जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।

वेदप्रकाश शुक्ल ने कहा कि इस प्रयास से योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित होगी और अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी। साथ ही लाभार्थियों को समय पर प्रमाणपत्र व योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सख्ती बरती जाएगी।

जानकारों का मानना है कि यह पहल पनियरा ही नहीं बल्कि पूरे महराजगंज जिले के लिए विकास की नई इबारत लिखेगी।

पनियरा ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *