पूर्व एआरपी वेद प्रकाश का ब्रेन हैमरेज से निधन, शोक की लहर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

महाराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत बिशुनपुर खुर्द निवासी यूपीएस सिसवां मुंशी के इंचार्ज एवं पूर्व एआरपी वेद प्रकाश प्रजापति का ब्रेन हैमरेज के कारण दुखद निधन हो गया। पहले उन्हें गंभीर स्थिति में सिटी हॉस्पिटल, गोरखपुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ ऑपरेशन भी हुआ। स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें केजीएमसी, लखनऊ रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

स्वर्गीय वेद प्रकाश एक समर्पित शिक्षक और शिक्षा विभाग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मठ अधिकारी रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई है।

उनका दाह संस्कार कल उनके पैतृक गांव बिशुनपुर खुर्द (निकट छपिया, सिसवा मुंशी) में संपन्न होगा।
शिक्षा विभाग सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *