उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स विभाग मनाया अपनी स्थापना का 62वां वर्षगांठ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज/उत्तर प्रदेश- 6 दिसंबर 2024, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स विभाग अपनी स्थापना का 62वां वर्षगांठ मनाया। इस अवसर पर होमगार्ड्स मुख्यालय उत्तरप्रदेश लखनऊ स्थित परेड ग्राउंड पर शानदार रैतिक परेड का आयोजन हुआ जिसका मान प्रणाम धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा ने स्वीकार किया।

जनपद महराजगंज के जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विंध्याचल पाठक ने परेड का नेतृत्व करते हुए सेकेंड इन कमांड की भूमिका का निर्वहन किया जिसकी सराहना राज्यमंत्री ने मुक्त कंठ से की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जनपद महराजगंज से इस परेड में प्रतिभाग करने हेतु राज्य स्तर पर कुल 3 पुरुष एवं 2 महिला होमगार्ड का चयन किया गया था जिनके नाम क्रमशः पल्लवी दुबे, पूजा यादव, देव कुमार, विजय कुमार गौतम व संदीप दुबे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *