सोनबरसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल; सीएचसी सिसवा में कराया गया भर्ती

 

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

 

सिसवा बाजार/महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास रविवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 8 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे सोनबरसा गांव के पास दो मोटरसाइकिलें (UP57BE7466 और UP56AV5375) आपस में टकरा गईं। हादसे में सत्यप्रकाश सिंह पुत्र रामबेलास सिंह और उनके पुत्र शिवम सिंह निवासी बेलवा, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर, टिल्लू पुत्र मन्नी निवासी गौरी किशुन, थाना कोठीभार तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए।

 

राहगीरों से घटना की सूचना मिलने पर कोठीभार थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

 

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link