कबीर नगर, लक्ष्मीबाई नगर, इंदिरा नगर, दीनदयाल नगर, सुभाष नगर, नेहरू नगर और अंबेडकर नगर में पाइपलाइन विस्तार की योजना से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी
सिसवा बाजार/महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर के विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार एवं हाउस कनेक्शन निर्माण कार्य कराए जाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत वार्ड संख्या 15 कबीर नगर, वार्ड संख्या 18 लक्ष्मीबाई नगर, वार्ड संख्या 17 इंदिरा नगर, वार्ड संख्या 20 दीनदयाल नगर, वार्ड संख्या 3 सुभाष नगर, वार्ड संख्या 22 नेहरू नगर तथा वार्ड संख्या 1 अंबेडकर नगर को शामिल किया गया है।
प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत इन वार्डों में पेयजल पाइपलाइन का विस्तार करने के साथ ही घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे संबंधित मोहल्लों के लोगों को पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
नगरपालिका की इस योजना से उन क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है, जहां अभी तक पाइपलाइन विस्तार और घरेलू जल कनेक्शन की सुविधा पूरी तरह उपलब्ध नहीं है। कार्य पूरा होने के बाद नागरिकों को पेयजल के लिए होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
इस पहल को सिसवा नगर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।