इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मनी दीपावली, शिक्षकों-कर्मचारियों को वेतन के साथ मिला उपहार
महराजगंज। सदर ब्लाक के ग्राम सभा बभनौली में स्थित इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में धनतेरस तथा दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एमडी जफरे आलम खान ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन के साथ दीपावली का उपहार भेंट किया और पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिसर में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 9 के विद्यार्थियों को द्वितीय और कक्षा 11 के विद्यार्थियों को तृतीय स्थान मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान एमडी जफरे आलम खान ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम और आपसी सौहार्द का पर्व है। इसे सभी को मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।