17 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1,000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष 455 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज, 30 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नौतनवां के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र नौतनवां में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
रोजगार मेले में रोहित हाइब्रिड सीड्स, महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विसेज, लर्नर्न प्राइवेट लिमिटेड, जीएसए फाउंडेशन, हिम रतन बायोटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, युवा शक्ति फाउंडेशन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस एवं एक्सिस फाइनेंस सहित विभिन्न कंपनियां शामिल हुईं। इन कंपनियों ने 1,000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूरी की।
मेले में कुल 455 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा 225 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह उपस्थित रहे।
रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना रहा।