सिसवा के आशिषितपाल ने कजाकिस्तान में जीते पांच स्वर्ण पदक

कजाकिस्तान में सिसवा के आशिषितपाल का जलवा, पांच स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर भव्य स्वागत

 

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी 

 

सिसवा बाजार/महराजगंज। कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित एशियाई पावर गेम्स में पांच स्वर्ण पदक जीतकर लौटे सिसवा के युवा स्ट्रॉन्गमैन आशिषितपाल सिंह का शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। अंडर-90 किलोग्राम भार वर्ग की पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने के साथ उन्होंने ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

सिसवा पहुंचने पर नगरवासियों ने जुलूस निकालकर उनका अभिनंदन किया। घर पर परिजनों ने आरती उतारी और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। निचलौल के सीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने भी उन्हें बधाई दी।

बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र आशिषितपाल ने टायर फ्लिप, लॉग लिफ्ट, योक वॉक एवं फार्मर कैरी, सैंडबैग ओवर द बार और एक्सट्रीम बाइसेप्स कर्ल जैसी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता विश्वपाल सिंह और कोच मुकुल पवार को दिया। उनका लक्ष्य विश्व रिकॉर्ड बनाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए और पदक जीतना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link