दुष्कर्म मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


श्यामदेऊरवा पुलिस की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

महराजगंज। थाना श्यामदेऊरवा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में की गई।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 शम्भुनाथ सिंह, उ0नि0 अनिकेत सिंह तथा का0 अनूप राय की टीम ने मंगलवार को ग्राम ऊटी खास निवासी अभियुक्त ऋषिकेश प्रजापति पुत्र दशरथ प्रजापति (उम्र लगभग 23 वर्ष) को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर मु0अ0सं0 303/2025 धारा 65(1)/333 BNS व 3/4(2) पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने वादी की नाबालिग पुत्री के साथ उसके बहनोई के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में वादी द्वारा थाना श्यामदेऊरवा में आज दिनांक 15 अक्टूबर को लिखित तहरीर दी गई थी।

पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *