हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा बृहस्पतिवार को ई-चौपाल के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष समीक्षा करेंगे। इस दौरान पेंशन, जर्जर स्कूल भवन, शिक्षकों की अनुपस्थिति, मिड-डे मील व अव्यवस्थित सुविधाओं जैसे अहम मुद्दों पर प्राप्त शिकायतों की जांच की जाएगी।
शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं शाम 4 बजे तक व्हाट्सएप नंबर 7393955896 पर भेज सकते हैं। साथ ही गूगल मीट लिंक https://meet.google.com/bbq-npbv-pfv के माध्यम से सीधे जिलाधिकारी से जुड़कर भी अपनी बात रख सकते हैं।
बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ शिकायतों की गुणवत्ता परखकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे। इससे पहले जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समस्याओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे।
डीएम का कहना है कि प्रत्येक शिकायत के समाधान में व्यक्तिगत जवाबदेही तय करते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह पहल जिले के नागरिकों को घर बैठे ही शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करेगी।


