पीईटी परीक्षा को लेकर 30 अक्टूबर को तीन निकाय क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश

पीईटी परीक्षा को लेकर 30 अक्टूबर को तीन निकाय क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो 


महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने 30 अक्टूबर, शुक्रवार को जनपद के तीन निकाय क्षेत्रों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पंचायत फरेंदा और नगर पंचायत घुघली के क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी बोर्डों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में लागू होगा।


जिलाधिकारी ने यह आदेश उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के पत्र तथा उत्तर प्रदेश शासन के कार्मिक अनुभाग-3 के शासनादेश के क्रम में जारी किया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को अवकाश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।


इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही संबंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को भी आदेश की प्रति भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link