बेरोजगारी, महंगाई बीजेपी का जनता को तोहफा,देश में परिवर्तन की लहर-सदामोहन उपाध्याय वरिष्ठ नेता कांग्रेस

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

मनोज कुमार त्रिपाठी

नौतनवां/ महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) महराजगंज जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सदामोहन उपाध्याय ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार देश की जनता को भाजपा सरकार का तोहफा है। इसलिए अब भाजपा को सरकार से हटाना है। समूचे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। यहीं लहर महराजगंज में भी 6 बार के सांसद पंकज चौधरी के खिलाफ भी चल रही है। देश का व्यापारी, किसान और नौजवान भाजपा सरकार से आजिज आ चुका है।

श्री उपाध्याय आज हर्षोदय टाइम्स के मंडल प्रभारी मनोज कुमार त्रिपाठी से एक साक्षात्कार के दौरान उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर बढ़ा है। यह सरकार पूरी तरह से विकास विरोधी है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। देश की जनता अब भाजपा से निजात पाना चाहती है। और इस बार पूरे देश में भाजपा के खिलाफ जनादेश होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता मूलभूत सुविधाओं से बंचित है। देश महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उनकी कहीं कोई सुरक्षा नहीं है। ऐसे में आम आदमी ने भाजपा को सिरे से नकारने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *